What is GPU in Hindi, आज के समय में मुश्किल से ही ऐसा कोई घर होगा जहा Computer और Smart Phone का इस्तेमाल ना किया जाता हो। जैसे जैसे Technology विकसित हो रही है साथ साथ उसको इस्तेमाल करने वाले लोगो की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अगर पुराने समय की बात की जाए तो कंप्यूटर और फ़ोन के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते थे पर अब ऐसा बिलकुल भी नहीं है।
आज ज्यादातर लोग इन चीजों के बारे में जानते है और जो नहीं जानते वो इनके बारे में सीख रहे है, जैसे की आप जो हमारे इस लेख को इस समय पढ़ रहे है। आप भी तो यह यही जानने आये है की GPU क्या होता है और GPU की Full Form क्या है।
क्या आप जानते है की हमारी दुनिया की जनसँख्या जो की 7.9 अरब है उसमे से 4.33 अरब लोग Internet को Phone और Computer की सहायता से इस्तेमाल करते है।
तो अब चलिए जानते है की GPU क्या होता है।
Table of Contents
GPU क्या होता है ? – GPU kya hota hai
Graphic Processing Unit यानी GPU एक Hardware Device होता है जो की फोटो और वीडियो के अंदर के ग्राफ़िक को render करने में मदत करता है। इसी की वजह से हमारे फ़ोन और कंप्यूटर में फोटो और वीडियो बहुत जल्दी और अच्छे से चलती है और यह कंप्यूट और फ़ोन के काम करने की गति को भी बढ़ाता है। (GPU किस प्रकार कंप्यूटर और फ़ोन की काम करने की गति को बढ़ाता है यह हम नीचे जानेंगे)
GPU की फुल फॉर्म क्या है – Full form of GPU in Hindi
GPU की फुल फॉर्म “Graphic Processing Unit” होती है। इसको हिंदी में इस प्रकार लिखा जाता है “ग्राफ़िक प्रोसेसिंग यूनिट”।
GPU का क्या काम है? – Work of GPU in Hindi
GPU का आज के समय 2021 में बहुत ज्यादा काम होता है। अगर हम पहले की समय की बात करे तो सारा काम CPU ही कर लेता था। वो इसलिए क्युकी पहले के समय के जो कंप्यूटर प्रोग्राम और फ़ोन की ऍप्लिकेशन्स होती थी उनमे ग्राफ़िक का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता था। अगर आपने पहले के फ़ोन या कंप्यूटर इस्तेमाल किये होंगे तो आपको यह पता होगा की वो बिलकुल भी तेज नहीं होते थे और ना ही किसी ग्राफ़िक वाली एप्लीकेशन को सपोर्ट करते थे।
सारा काम CPU संभालता था तो इस वजह से उसपर बहुत बोझ पढता था। इसी को देखते हुए GPU का निर्माण किया गया। अब कंप्यूटर में GPU लगने के बाद यह ग्राफ़िक वाली एप्लीकेशन को सपोर्ट करने लगा। GPU का काम यही होता था की वो फोटो और वीडियो को जल्द से जल्द रेंडर करे और monitor पर render की हुई चीजों को दिखाए। इससे हुआ यह की CPU पर जो बोझ पढ़ रहा था अब वो कम होगया जिससे कंप्यूटर ज्यादा अच्छे से और तेजी से काम करने लगे।
GPU कैसे कार्य करता है? – GPU kese kaam karta hai
GPU उन्हीं सिद्धांतों के साथ काम करता है जिनपर CPU करता है । सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के साथ मिलकर काम करने वाला सीपीयू, फोटो के बारे में जानकारी GPU को भेजता है। चित्र बनाने के लिए GPU स्क्रीन पर पिक्सल का उपयोग करने का तरीका तय करता है। यह तब उस सूचना को एक केबल के माध्यम से मॉनिटर को भेजता है।
GPU और CPU में क्या अन्तर है? – Difference between CPU and GPU in Hindi
इन दोनों में कुछ ज्यादा अंतर नहीं है बहुत छोटा सा अंतर है। यह दोनों ही एक processor है जो अलग अलग काम करते है। अगर आपने हमारी CPU क्या होता है वाला लेख पढ़ा होगा तो आप जानते ही होने की CPU कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है जो कंप्यूटर में होने वाली सभी चीजों को नियंत्रित करता है और वही दूसरी तरफ GPU फोटो और वीडियो के Pixels को render करता है जिससे की CPU का काम कम हो जाए और फोटो और वीडियो सारी चीजे आराम से चले। GPU Photo, VIdeo, 2D और 3D animation को रेंडर करता है।
आपने आज क्या सीखा
आपने आज इस लेख में सीखा की, GPU क्या होता है?( What is GPU in Hindi ),GPU की फुल फॉर्म क्या है?( Full form of GPU in Hindi),GPU का क्या काम है?(Work of GPU in Hindi), GPU और CPU में क्या अन्तर है? (Difference between CPU and GPU in Hindi), आदी।
मुझे आशा है की आपको GPU in Hindi से सम्बंधित सब कुछ समझ आया होगा। अगर इस लेख को पढ़ने के पष्चात भी आपके मन में कोई सवाल रह जाता है। तो आप उसको निचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है।
F.A.Q (Question Hub)
1. 512MB ram ke computer me game run Kaise Kare Bina graphics card ke?
512MB ram ke computer me game run करने का करने का एक ही तरीका है की आप उसमे
512MB ram के अंदर खेले जाने वाले games खेले। और अगर इससे ज्यादा अच्छे गेम्स खेलने है तो RAM कम से कम 2 या 4 GB होनी चाहिए।